कोडरमा : नवलशाही थाना क्षेत्र के पंचगावा मोड़ स्थित गौरा पत्थर माइंस को हाल ही में मौजा पुरनाडीह खाता नंबर 109,02,79,176 प्लाट नंबर 162,165,अंश पर खनन की स्वीकृति 1 यमुना प्रसाद राणा पिता स्व0 भातु राणा, 2 प्रयाग गोप पिता स्व0 भुनेश्वर महतो 3 द्वारिका राणा उर्फ़ मथुरा राणा पिता स्व0 टहल राणा को 1.50 एकड़ भूमि पर खनन करने की अनुमति खनन विभाग कोडरमा से मिली है| जो अब विवादों में घिरता जा रहा है, सूत्रों की माने तो यह क्षेत्र काफी विवादित है और खनन माफिया विभाग के साथ सांठ गाँठ कर सारे नियम कानून ताख पर रख कर लीज प्राप्त कर लिए है|
कैसे मिला खनन की अनुमति मुख्य
सड़क से महज 15 मीटर की दुरी पर
यह सवाल उन पदाधिकारियो को कटघरे
में रखता है कि कोडरमा गिरीडीह मुख्य मार्ग से महज 15 मीटर की दुरी पर खनन करने की
अनुमति कैसे दे दी गई, उक्त क्षेत्र में जानकारों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग है
निरंतर 24 घंटा चालू रहता है जिस पर पैसे के बल पर पदाधिकारियों से साठ गाँठ कर के
खनन की अनुमति ले ली गई है| जबकि भविष्य में यह पत्थर खदान में हेवी ब्लास्टिंग के
कारण पत्थर मुख्य सड़क पर गिरेगा जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की सम्भावना बनी रहेगी
|
उक्त पत्थर माइंस के मामला अब टूल पकड़ता नज़र आ रहा है स्थानीय रैयत राजू यादव ने खनन माफिया मथुरा राणा के खिलाफ संबंधित विभाग में दिनांक 02/02/26 को आवेदन दे कर यह आरोप लगाया था की द्वारिका राणा उर्फ़ मथुरा राणा उनके निजी जमीन पर एवं लीज क्षेत्र से बाहर खनन कर रहे है, जिससे उन्हें नुकशान हो रहा है, जिस मामले में उपायुक्त कोडरमा के द्वारा अंचल कार्यालय डोमचांच को पुरे मामले की जाँच करने और दोषियों पर कार्यवाही के आदेश दिए थे, तत्पश्चात अंचल कार्यालय डोमचांच के द्वारा दिनांक 17/03/26 को अंचल के कर्मचारी जाँच करने उक्त पत्थर खदान गए हुए थे, जहाँ पर आवेदन राजू यादव एवं पत्थर माइंस मालिक द्वारिका राणा मौजूद थे, राजू यादव ने बताया की नक्शा नहीं रहने की वजह से नापी नहीं हो सका जिस पर द्वारिका राणा उर्फ़ मथुरा राणा ने उन्हें गन्दी गन्दी गाली दी और लाठी से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, और बोला की तुमको जान से मरवा कर फेकवा देंगे तुन्हें मेरे पहुच की कोई जानकारी नहीं है, जिसके बाद द्वारिका राणा द्वारा दिनांक 19/03/26 को पुलिस अधीक्षक कोडरमा को आवेदन दे कर राजू यादव पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाये, जब यह जानकारी राजू यादव को हुई तब राजू यादव के द्वारा 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कोडरमा एवं उपायुक्त कोडरमा को आवेदन दे कर पुरे घटना से अवगत कराते हुए द्वारिका राणा उर्फ़ मथुरा राणा पर कार्यवाही करने की मांग की है, उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि द्वारिका राणा अपराधिक छवि का व्यक्ति है विगत दिनों अपने पत्थर खदान विनायक स्टोन क्वारी चंचाल में कार्यरत मुन्सी अनिल सिन्हा को मार पीट कर अधमरा कर खदान के मालवा में मरने के लिए फेक दिया था, जिस पर नवलशाही थाना काण्ड संख्या 34/24 दर्ज हुआ था जो मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है|राजू यादव ने अपने आवेदन में आगे बताया है कि द्वारिका राणा एवं उनके पार्टनर से उनके जान को खतरा है और वह कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है,

0 Comments