मरकच्चो बिचरिया नईटांड़ विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, अध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा व उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को चुना गया ।

 


मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्यबिद्यालय बिचरिया नईटांड़ में शुक्रवार को प्रबंधन समिति का पोशाक क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में बालिका उच्च विद्यालय  मरकच्चो के प्राधानाध्यापक विद्यासागर पासवान के मौजुदगी में शुक्रवार को  प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। 

जहां विद्यालय के पोषक क्षेत्र के वैसे लोग जिनके बच्चे उक्त विद्यालय में  पढ़ रहे हैं। उन्हें आमंत्रित कर उपस्थित रहने को कहा गया, जहां दर्जनों बच्चों के परिजनों के बीच बिल्कुल पारदर्शिता से प्रबंधन समिति का चुनाव कराया गया। 

इस दौरान प्रबंधन समिति अध्यक्ष के रूप में नन्द किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, संयोजिका अनिता देवी, सचिव अर्जुन महतो, सहायक शिक्षक सीताराम रजक और बाल संसद बिपिन कुमार तथा सदस्य के रूप में गीता देवी, शुमा देवी, उषा बर्मा, रेखा देवी, सरिता देवी, चांदनी बानो, प्रदीप कुमार बर्मा, कुंदन शर्मा, शशिकांत पंडित एवं सरिता देवी का चयन किया गया। 

मौके पर पंचायत समिति सदस्य दीपक राम, पूर्व मुखिया मनिन्दर राम, ग्रामीण राजेश बर्मा, टुपलाल पंडित, रामजी राम, दिनेश्वर बर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments